
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आज रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। गाजियाबाद से बुलंदशहर जा रही पिकअप गाड़ी को बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। बताते हैं कि पिकअप में मजदूर सवार थे जो परिवार के साथ रक्षा बंधन मनाने घरों को जा रहे थे।
रक्षा बंधन मनाने सभी जा रहे घर
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले लगभग 25 से ज्यादा मजदूर पिकअप में सवार थे। ये लोग गाजियाबाद से अलीगढ़ जिले की तहसील अतरौली के रायपुर गांव रक्षा बंधन मनाने जा रहे थे।
टक्कर से उड़े पिकअप के परखच्चे
बताते हैं कि रास्ते में जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पिकअप पहुंची तो वहां डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कछ ने वहीं दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें : UP : जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या, कुर्सी से बांधे हाथ-पैर और मुंह पर टेप..
बाकी घायलों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। 20 से ज्यादा घायल लोगों का बुलंदशहर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
DM-SP ने लिया घायलों का हाल
बुलंदशहर के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही डाक्टरों को संबंधित निर्देश दिए। जिलाधिकारी का कहना है कि मरने वाले लोगों और घायलों की पहचान कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें : Breaking : कानपुर में बड़ा रेल हादसा, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, अधिकारी मौके पर..
