

समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूस रवाना होने से पहले सोनभद्र के जिलाधिकारी समेत प्रदेश के 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही 10 पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। तबादलों के इस क्रम में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे एल.वेंकटेश्वर लू तथा सोनभद्र के जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल का नाम भी शामिल है। बताते हैं कि सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
तबादले वाले आईएएस अफसर
एल वेंकटेश्वर लू – डीजी प्रशासन, प्रबंधन अकादमी, लखनऊ।
खत्रवत रविंद्र नायक – डीजी ग्राम विकास संस्थान, लखनऊ।
शाहिद मंजर अब्बास- विशेष सचिव एपीसी।
अजय यादव- निदेशक, राज्य पोषण मिशन, लखनऊ।
अंकित अग्रवाल- विशेष सचिव, नियोजन विभाग, यूपी।
राजेंद्र सिंह-2 – विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, यूपी।
अरविंद कुमार सिंह- निदेशक, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार निदेशाल, लखनऊ।
नरेंद्र प्रसाद पांडे- विशेष सचिव, कृषि उत्पाद आयुक्त, यूपी।
तबादले वाले पीसीएस अफसर
गरिमा यादव- सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग।
अर्चना गहरवार- सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग।
रेखा एस चौहान- एडीएम औरैया।
एमपी सिंह – एडीएम औरैया।
देवेंद्र प्रताप सिंह , अपर आयुक्त सहारनपुर।
अनिल कुमार सिंह संयुक्त आवास आयुक्त।
हरीश चंद्र- स्थानिक प्रतिनिधि कोलकाता खाद्य रसद।
राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी- सचिव, विकास प्राधिकरण, आगरा।
अल्का वर्मा- संयुक्त सचिव नगर विकास
रवींद्र पाल सिंह- विशेष सचिव नगर विकास।
ये भी पढ़ेंः यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-शाहजहांपुर-वाराणसी और मेरठ..
