Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

7 people including bride and groom died in Major road accident in Bijnor

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बिजनौर में आज एक बड़ा ही भीषण हादसा हो गया। कार की टक्कर से आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। पुलिस ने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दो लोगों को घायल हालत में अस्पताल भिजवाया। वहीं 7 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है।

कोहरे में कार ने आटो में मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाइवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। घने कोहरे में एक कार मने आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई।

बताते हैं कि सभी मृतक धामपुर थाना क्षेत्र के तीबड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों में 4 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 लड़की शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ रिश्तेदार शामिल हैं। बताते हैं कि हादसे का शिकार परिवार बिहार से

धामपुर के तीबड़ी के रहने वाले थे मृतक

निकाह करके मुरादाबाद पहुंचा था। वहां से घर आने के लिए ऑटो बुक किया था। रास्ते में हादसा हो गया। गांव के प्रधान शमीम अहमद का कहना है कि धामपुर में तीबड़ी के खुर्शीद अंसारी अपने पुत्र विशाल अंसारी (25) का बिहार की खुशी अंसारी (22) से निकाह हुआ था। मुरादाबाद से ऑटो से घर आ रहे थे। तभी हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें : झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई