Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

वाराणसी: 129 साल के पद्मश्री योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, यह बताया था लंबी आयु का राज..

129 years old Padma Shri Yoga Guru Shivanand Baba passed away

समरनीति न्यूज, लखनऊ: पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु शिवानंद बाबा का शनिवार को निधन हो गया। वह 129 वर्ष के थे। उन्हें 2022 में सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। वह वाराणसी के भेलूपुर में दुर्गाकुंड के कबीर नगर में रहा करते थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रात 8.30 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली।

घरेलू औषधियों के सेवन को बताते थे अपनी लंबी उम्र का राज

बाबा शिवानंद के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी लंबी आयु का राज घरेलू औषधियों के सेवन को बताते थे। वाराणसी में दुर्गाकुंड के कबीरनगर में स्वामी शिवानंद का आश्रम भी है।

ये भी पढ़ें: Bollywood : एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने Bold लुक में ढाया कहर

खास बात यह है कि इस आयु में भी वह लगातार योग अभ्यास करते थे। अपने अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए वह संयमित दिनचर्या, योग-प्राणायाम और घरेलू औषधियों को वजह बताते थे।

श्रीमद्भागवद गीता का रोज पाठ व योग दिनचर्या में शामिल

बताते हैं कि बाबा शिवानंद खुद बताते थे कि उनका जन्म 8 अगस्त 1896 को वर्तमान सिलहट जिले के हरीपुर गांव में हुआ था, जो अब
मौजूदा बांग्लादेश में स्थित है। कहा जाता है कि स्वामी शिवानंद रोजाना तड़के सुबह 3 बजे जागते थे। स्नानादि के बाद बांग्ला में अनुवादित श्रीमद्भगवदगीता पढ़ते थे। उनके बारे में एक और खास बात यह कही जाती थी कि वह कभी बीमार नहीं पड़े। वर्ष 2019 में कोलकाता और चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनकी जांच कराई गई। जांच में वह पूरी तरह स्वस्थ्य पाए गए थे।

Bollywood की इस Bold Actress के खतरनाक योगासन कर देंगे हैरान..