
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में एलपीजी संकट के बीच 108 गैस सिलेंडर चोरी की खबर आई है। गैस गोदाम की दीवार तोड़कर चोर 108 गैस सिलेंडर चुरा ले गए। दरअसल, लखीमपुर खीरी में गोदाम की दीवार तोड़कर चोर 108 गैस सिलेंडर चुरा ले गए। घटना लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र की है। लखीमपुर खीरी की पलिया पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए गैस सिलेंडर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सिलेंडरों की चोरी की घटना से मचा हड़कंप
बताते हैं कि शुक्रवार रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने करुणा गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाते हुए वहां से 108 गैस सिलेंडर पार कर दिए।
ये भी पढ़ें: CM Yogi का ऐलान-यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
गैस एजेंसी संचालक ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राजापुर बेनी मोहम्मदी की करुणा सिंह के नाम से सिंघहिया मोहल्ले में दुधवा रोड पर गैस एजेंसी है।
गैस संकट के बीच चोरी से उपभोक्ता भी हैरान
एजेंसी का गोदाम मकनपुर रोड पर है। बताते हैं कि शुक्रवार रात दीवार तोड़कर चोर वहां से सिलेंडर चोरी कर ले गए। एजेंसी संचालक के अनुसार 98 भरे हुए थे। वहीं 10 सिलेंडर खाली थे।
ये भी पढ़ें: गंदा है पर धंधा है ये..कानपुर की डाॅ. प्रीति आहूजा का पाॅवरफुल प्रोफाइल और किडनी मंडी का खेल
घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब गोदाम के कर्मचारी रितेश कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत इसकी गैस एजेंसी के मालिक को दी। इसके बाद पलिया पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
चोरों और सिलेंडरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। बताते हैं कि गैस किल्लत की वजह से पहले ही लोग परेशान हैं। ऐसे में 108 सिलेंडरों की चोरी ने समस्या और बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत
इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों की चोरी चर्चा का विषय बनी है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है। पलिया सीओ जितेंद्र परिहार का कहना है कि घटना में कार्रवाई की जा रही है।
Bollywood : जैकलीन फर्नांडिस ने नए अंदाज में ढाया कहर, कुछ घंटों में मिले लाखों लाइक्स
देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग
यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद
कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप
Weather: यूपी में आज से मौसम का यू टर्न, इन 18 जिलों के लिए अलर्ट
Airtel ने रचा इतिहास! 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया में नंबर-2 बना
