Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

उरई में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, मौके पर फोरेंसिक टीम

समरनीति नीति न्यूज, उरईः जिले में एक युवक का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या होने का अंदेशा है। हत्या में किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मामला जिले की डकोर कोतवाली क्षेत्र में शताब्दी महाविद्यालय का है।

हत्या की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे हुए हैं। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। साथ ही फोरेंसिक की टीम ने भी मौके पर जाकर सबूत इकट्ठा किए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।