Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

कांग्रेस ने 2019 को कमर कसी, राजबब्बर ने भंग की संगठन की 3 ईकाइयां

कांग्रेस प्रेदश अध्यक्ष राजबब्बर।

समरनीति न्यूज, लखनऊः कांग्रेस ने लोकसभा 2019 के लिए कमर कस ली है। उसी क्रम में यूपी के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कांग्रेस संगठन के तीन महत्वपूर्ण इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष की इस पहल को 2019 की तैयारियों की दिशा में उठया गया एक कदम माना जा रहा है।

भंग की गईं इकाइयों पर बहुत जल्द नए लोगों को सौंपा जाएंगी जिम्मेदारियां  

कांग्रेस कार्यालय के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पार्टी को मजबूती देने के लिए जल्द ही नए लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। बताते हैं कि यूपी में कांग्रेस पार्टी आला कमान कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। यही वजह है कि संगठन के पुनगर्ठन पर विचार किया जा सकता है।

हांलाकि 2019 के चुनावों में कम समय होने के कारण बहुत बड़ा बदलाव अभी पार्टी हाईकमान करने के मूड में नहीं है क्योंकि ऐसा करने से चुनावों पर बुरा असर पड़ सकता है लेकिन कहा जा रहा है कि संगठन को सुसंगठित करने के उद्देश्य से फिल्महाल संगठन विभाग, वित्त विभाग और प्रशासनिक विभाग की इकाइयों को भंग कर दिया गया है। बहुद जल्द ही इन विभागों के लिए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

माना जा रहा है कि 2019 को लेकर कांग्रेस ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी क्रम में पार्टी के कमजोर पहलुओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन में जहां-जहां स्थिति बहुत खराब है और जहां सुधार संभव नहीं है। वहां सीधेतौर पर पुरानों को हटाकर नयों को लाने का सिलसिला तेजी पकड़ सकता है।