Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

कन्नौज में सात मौतों का जिम्मेदार बस ड्राइवर गिरफ्तार

कन्नौज हादसे का जिम्मेदार रोडवेज बस चालक ब्रजेश पुलिस की हिरासत में। (बाएं से दूसरा)

समरनीति न्यूज, कन्नौजः कन्नौज में सोमवार को हुए सड़क हादसे में छह बीटीसी छात्राओं और एक शिक्षक की मौत का जिम्मेदार रोडवेज बस ड्राइवर गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि रोडवेज बस (नंबर-यूपी-77-एएन-1962) आगरा के बाउंड्रीनगर डिपो की थी और आरोपी चालक ब्रजेश कुमार था। चालक समताबाद का रहने वाला था और उसके खिलाफ हादसे के बाद पुलिस ने गुड़सहायगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया था। एएसपी केसी गोस्वामी ने जानकारी दी है कि चालक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जेल भेज रही है। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को भी लिखा जा रहा है।