Wednesday, February 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ट्रेन के आगे कूदा जरैली कोठी का छात्र-प्रेम प्रंसग की चर्चा

in Banda youth from Banda's JareliKothi committed suicide by hit train

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जरैली कोठी के रहने वाले छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चर्चा है कि युवक ने प्रेमप्रसंग में जान दी है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शादी की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रेम प्रसंग पर पुलिस ने कही यह बात..

जानकारी के अनुसार, शहर के जरैली कोठी मोहल्ले के राजेंद्र अनुरागी के बेटे 19 वर्षीय राजा अनुरागी मंगलवार शाम घर से निकले थे। देर रात उनका शव क्योटरा चौराहे के पास रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। कहा जा रहा है कि युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें: बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..

उधर, चर्चा है कि मृतक युवक का किसी से प्रेम प्रसंग था। उसी के चलते उसने सुसाइड की है। मृतक के मामा राज कमल का कहना है कि मृतक ने इंटर का प्राइवेट फार्म भरा था। वह एग्जाम की तैयारी कर रहा था।

इंटर की परीक्षा की तैयारी के बीच..

बाजार से एग्जाम के लिए जरूरी शिक्षा सामग्री खरीदकर लाया था। बताते हैं कि मां नीतू ने खाना खाने के लिए फोन किया, कुछ देर में आने की बात कही थी। इसके बाद मोबाइल पर काल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद घटना की जानकारी हुई।

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा शादी की बात कह रहा था। मना करने पर थोड़ा परेशान लग रहा था। चर्चा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में आत्मघाती कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में दर्दनाक घटना-मनरेगा जेई ने लगाई फांसी, किरन कालेज के पास..

बांदा शहर में दर्दनाक घटना-मनरेगा जेई ने लगाई फांसी, किरन कालेज के पास..

बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..