Sunday, February 22सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक घटना, युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

youngman committed suicide by hanging himself in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह युवक की मां ने शव लटकता देखा तो रोना-पीटना मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना से सभी हैरान

जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के दीपक सिंह (30) ने बीती रात फांसी लगा ली। बताते हैं कि खाना खाने के बाद वह कमरे में चले गए थे।

ये भी पढ़ें: UP: प्रताड़ना से तंग पुष्पा ने चुन ली मौत की राह..

रात को मौका पाकर घर के बगीचे में जाकर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह खेती-किसानी में पिता का हाथ बंटाते थे।

बताया कि वह नशे के आदी थे। नशे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताते हैं कि मृतक की शादी एक साल पहले हुई थी। पत्नी अल्पना का इस घटना से रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: बांदा में ट्रेन के आगे कूदा जरैली कोठी का छात्र-प्रेम प्रंसग की चर्चा 

UP: प्रताड़ना से तंग पुष्पा ने चुन ली मौत की राह..

बांदा शहर में दर्दनाक घटना-मनरेगा जेई ने लगाई फांसी, किरन कालेज के पास..

बांदा में ट्रेन के आगे कूदा जरैली कोठी का छात्र-प्रेम प्रंसग की चर्चा