Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में युवक और किशोरी ने लगाई फांसी, वजह नहीं आई सामने

Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक और किशोरी ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों ही घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बबेरू और बिसंडा में हुईं घटनाएं

जानकारी के अनुसार, बबेरू कस्बे के राघव थोक में पहली घटना हुई। वहां रहने वाले राहुल (20) पुत्र कमलेश धुरिया ने शनिवार रात घर में फांसी लगा ली। मृतक की बहन रजनी का कहना है कि वह दो भाइयों में छोटे थे। बचपन में ही माता-पिता का देहांत हो चुका है। रजनी ही मजदूरी करके परिवार का

भरण-पोषण करती हैं। कहा कि घटना का कारण अज्ञात है। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र में बिसंडा थाना क्षेत्र के दगलहापुरवा के महेश की बेटी कंचन (15) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता का कहना है कि कंचन की मां रूपरानी बीमार रहती हैं। मृतका 3 बहनों में तीसरे नंबर की थीं। दो बहनों की शादी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत, एक कानपुर रेफर