Saturday, February 21सही समय पर सच्ची खबर...

UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..

UP: Prostitution racket busted at Hotel Rainbow

समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी में होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। नगवा-अस्सी मार्ग पर स्थित होटल रेनबो में देह व्यापार का धंधा काफी समय से हो रहा था। पुलिस देह व्यापार की पुख्ता सूचना पर होटल रेनबो पर छापा मारा। देर शाम एसओजी-2 और लंका पुलिस ने होटल पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया।

लखनऊ और बंगाल की हैं युवतियां

UP: Prostitution racket busted at Hotel Rainbow

वहां तीन युवतियां, होटल संचालक, भवन मालिक और दो दलाल व एक ग्राहक समेत कुल 3 लोग पकड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें: UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार

डीसीपी क्राइम आकाश पटेल का कहना है कि पुलिस ने सूचना पर होटल रेनबो पर छापा मारा। पुलिस ने मकान मालिक अनिल पांडेय, होटल संचालक सारनाथ के सरायमोहाना के जितेंद्र, दलाल आजमगढ़ के राजू यादव को पकड़ा।

आपत्तिजनक सामान भी मिला

साथ ही मुगलसराय कोतवाली के न्यू मवईखुर्द के मोहम्मद जफर उर्फ राज, ग्राहक रामनगर के रामपुर के सुनील को पकड़ा। कोलकाता और लखनऊ की रहने वाली तीन युवतियों को भी पकड़ा है।

कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, क्यूआर कोड, रजिस्टर, 10 हजार रुपए व मोबाइल मिला है। पुलिस का कहना है कि इस सेक्स रैकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं। इसकी भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां..  

Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां.. 

UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार

Birthday Special : बेहद बोल्ड हैं Actress प्रज्ञा जायसवाल, पहचान की नहीं मोहताज