Thursday, April 9सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश घोषित हो सकता है आपदाग्रस्त, सीएम योगी ने कही यह बात..

CM Yogi said this... UP may be declared disaster-hit

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश आपदाग्रस्त घोषित हो सकता है। सीएम योगी ने इस संबंध में बड़ी बात कही है। सीएम योगी ने संकेत दिया हैं कि उत्तर प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित किया जा सकता है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों को बड़ी आपदा का सामना करना पड़ रहा है। रबी की फसलों को भारी हानि पहुंची है। ऐसे में सीएम योगी ने किसानों प्रति गहरी संवदनाएं जताई हैं।

कृषि विज्ञान कांग्रेस में बोले मुख्यमंत्री

दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस में कहा है कि अतिवृष्टि- ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है, उसमें बीमा कंपनियां सर्वे कर राहत देने का काम करेंगी। लेकिन वे सभी को राहत नहीं देंगीं।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि राज्य को आपदाग्रस्त घोषित कर हर पीड़ित किसान को राहत प्रदान करें। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि नुकसान का आंकलन कर जल्द ही रिपोर्ट भेजें।

ये भी पढ़ें: यूपी में 21 IAS अफसरों का तबादला, पढ़िए पूरी तबादला सूची.. 

ताकि किसानों को जल्द ले जल्द राहत पहुंचाई जा सके। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार सुबह अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर किसानों के नुकसान पर गहरी संवेदनाएं प्रकट की थीं। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिए थे कि त्वरित राहत पहुंचाई जाए।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक-24 घंटे में किसानों को राहत के निर्देश 

सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक-24 घंटे में किसानों को राहत के निर्देश

चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन

सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..

अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार में बड़ा उछाल-सेंसेक्स 2615 ऊपर