Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: भाजपा ने पर्यवेक्षकों की सूची की जारी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी इनको..

BJP News

समरनीति न्यूज, लखनऊ: भाजपा ने संगठनात्मक चुनावों के लिए अपने पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र समेत सभी जगहों पर 3 जिलों के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

BJP releases list of observers for UP organization elections

प्रदेश के 33 वरिष्ठ नेताओं को यह खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही भी शामिल हैं। प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे ने बुधवार को सभी 98 संगठनात्मक जिलों के 36 पर्यवेक्षकों की सूची जारी की हैं।

BJP releases list of observers for UP organization elections

संगठनात्मक चुनाव को जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी है। बताते चलें कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल करने जा रही है।

BJP releases list of observers for UP organization elections

ताकि 2027 के चुनाव तक अपनी जमीन मजबूत की जा सके। लोकसभा चुनाव में आशा के विपरीत परिणाम मिलने से पार्टी में कहीं न कहीं चिंता है। ऐसे में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी ही सोच-समझकर कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा: संगठन में ‘मेरा आदमी-तेरा आदमी’ की मनमानी रोकने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त

यूपी भाजपा: संगठन में ‘मेरा आदमी-तेरा आदमी’ की मनमानी रोकने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त