Wednesday, September 10सही समय पर सच्ची खबर...

जालौन : ट्यूशन टीचर ने छात्रा से दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, गिरफ्तार-दो फरार

coaching teacher raped

समरनीति न्यूज, कानपुर : जालौन में प्राइवेट स्कूल के टीचर ने 19 साल की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में दो दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। छात्रा के परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया

जानकारी के अनुसार कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के घर 19 साल की छात्रा ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बताते हैं कि शिक्षक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि शिक्षक शादी का झांसा देकर अक्सर संबंध बनाता रहा।

दीवाली की रात बुलाकर दोस्तों के साथ..

फिर छात्रा ने उससे शादी के लिए कहा तो बहाने से दीपावली की रात उसे घर बुलाया। आरोप है कि घर में बंधक बनाकर खुद और अपने दो दोस्तों के साथ छात्रा से गैंगरेप किया। बताते हैं कि किसी से शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी देकर छात्रा को बाद में छोड़ दिया। डरी-सहमी पीड़िता घर लौट गई। डर में छात्रा ने किसी से

कानपुर : नर्स से अस्पताल में रेप, संचालक मोहम्मद इम्तियाज गिरफ्तार

शिकायत भी नहीं की। मगर सोमवार को फिर आरोपी शिक्षक ने छात्रा को धमकाते हुए घर आने का दवाब डाला। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी बात बताई। आज परिजन छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। वहां आरोपी शिक्षक शनि याज्ञिक, रामू और एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ जालौन शैलेंद्र वाजपेई का कहना है कि एक छात्रा के साथ ट्यूशन शिक्षक और उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : यूपी : कांग्रेस ने लड़की के साथ अश्लील वीडियो वाले जिलाध्यक्ष को हटाया, मां ने लिखाया मुकदमा