Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत, बाप-बेटी गंभीर

Breaking News : Bike rider dies in car collision in Banda

समरनीति न्यूज, डेस्क : आज एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया। इससे बाइक पर सवार मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह दर्दनाक हादसा कन्नौज जिले में हुआ है। बताया जाता है कि कन्नौज के सलेमपुर से दावत खाकर एक परिवार बाइक से वापस लौट रहा था।

हाइवे पर काफी देर तक लगा रहा जाम

रास्ते में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनको रौंद दिया। इससे बाइक सवार महिला सुनीता (30) और उनके बेटे कृष्णा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला के पति राजीव राठौर और 3 साल की बेटी प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में वोटिंग से पहले सपा प्रत्याशी पर दुष्कर्म का मुकदमा, कई नामजद

सूचना पर सीओ सिटी विनय शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हाइवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक भागने में कामयाब हो गया है।

ये भी पढ़ें : UP : दो प्रेमियों में उलझी CRPF जवान की लापता पत्नी की मर्डर मिस्ट्री, पुलिस ने ऐसे सुलझाई