
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सपा नेता ने लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। लड़की ने बांके से काटकर मौके पर ही सपा नेता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद पीड़िता खुद चलकर घर से लगभग 200 मीटर दूर पुलिस चौकी पहुंची। वहां पुलिस ने घटना की जानकारी दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी की उसके साथ दुष्कर्म किया तो बचाव में उसने हत्या कर दी है।
नए साल के पहले दिन सनसनीखेज वारदात

घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव में आज गुरुवार को नव वर्ष 2026 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को हुई है। मृतक सुखराज प्रजापति (50) सपा का बूथ अध्यक्ष था। पुलिस ने लड़की को फिलहाल हिरासत में लिया है।

पुलिस कराएगी पीड़िता का डाॅक्टरी परीक्षण

हालांकि, पुलिस का कहना है कि अबतक मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। लड़की का डाॅक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। उधर, मृतक सुखराज के समाजवादी पार्टी का नेता होने के कारण खबर तेजी से फैली। बाद में एएसपी शिवराज, सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकि से निरीक्षण किया।
नए साल के पहले दिन सनसनीखेज वारदात
घटना के कुछ ही देर बाद फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। बहरहाल, काफी कुछ जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर दिया है। नए साल के पहले दिन हुई इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाह ने माना है कि मृतक सपा का बूथ अध्यक्ष था।
ये भी पढ़ें: बांदा: लड़की ने दुष्कर्म कर रहे सपा नेता की हत्या की-खुद चौकी पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी
बांदा: लड़की ने दुष्कर्म कर रहे सपा नेता की हत्या की-खुद चौकी पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी
