
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मेरठ में एक पति ने पत्नी को बदनाम करने के लिए घिनौना काम किया। रेलवे में कार्यरत मेरठ के रहने वाले इस पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी की फोटो वायरल कर दी। इतना ही नहीं पति ने पत्नी की फोटो को कालगर्ल के रूप में वायरल किया। पति ने पत्नी की फोटो के पास उसके रेट भी लिखे।
पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
बताते हैं कि इस व्यक्ति ने पत्नी को इतना प्रताड़ित किया था कि वह ससुराल छोड़ मायके चली गई। मायके जाने के बाद इस तरह से बदनाम किया। अब मामले में पुलिस ने पति, सास और दो ननदों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।
ये भी पढ़ें: हद कर दी! मेरठ में डॉक्टर ने फेवीक्विक से चिपका दी बच्चे की चोट-मचा हड़कंप…CMO ने बैठाई जांच
जानकारी के अनुसार, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की महिला ने एसएसपी को शिकायतीपत्र दिया है। महिला का आरोप है कि लगभग 3 साल पहले उसकी शादी रेलवे कर्मी से हुई थी। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
कमरे में बंद कर पीटते थे ससुराली
कमरे में बंद कर पिटाई और अमानवीय व्यवहार होता था। इस कारण मायके आ गईं। अब पति ने उनकी फोटोज पोस्ट कर गलत बदनाम किया। फोटो के साथ पोस्ट में बेहद आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं।
ये भी पढ़ें: UP: बिजनौर में बड़ा हादसा-लखीमपुर खीरी के दो युवकों समेत तीन की मौत
साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया। काॅलगर्ल तक बता दिया। अनाप-शनाप लोगों के फोन आ रहे हैं। महिला का कहना है कि थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इस कारण एसएसपी के सामने पेश होना पड़ा। उन्हें उम्मीद है कि अब न्याय मिलेगा।
ये भी पढ़ें: सीतापुर में बड़ा हादसा, चाचा-भतीजे समेत 3 लोगों की मौत
