Wednesday, February 4सही समय पर सच्ची खबर...

UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार

UP : Girl student held hostage in hotels and gang raped in Agra
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रहीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी अबतक फरार हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

कोचिंग जाते समय छात्रा से हुई थी वारदात

एसपी ने फरधान थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी, लीलाकुआं चौकी इंचार्ज संदीप यादव और सिपाही रामबली को सस्पेंड कर दिया है। गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। पुलिस अबतक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।

यह है पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ सुबह कोचिंग जा रही थी। बताते हैं कि तभी तीन युवकों ने उसे व उसकी सहेली को खेतों में खींच लिया। खेत में ले जाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई थी। घटना लखीमपुर-बेहजम रोड पर हुई थी।

एक नामजद समेत 3 पर दर्ज है मुकदमा

वहीं दूसरी छात्रा ने खुद के साथ कोई घटना से इंकार किया था। पुलिस ने एक नामजद समेत 3 आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखा था। मगर अब तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। मामले में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर-दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जेडी समेत चार अधिकारी सस्पेंड..पढ़ें पूरी खबर

ये भी पढ़ें: यूपी: ललितपुर जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल, जेलर निलंबित-डिप्टी जेलर सस्पेंड  

क्या आप जानते हैं? भारत की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में…साइकिल भी निकल जाती है आगे..

अच्छी खबर: यूपी में 7994 लेखपालों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..

UP: मंगेतर ने युवती से घर में घुसकर किया रेप! जांच में जुटी पुलिस 

UP: चर्चा में चमचों के कारनामे..बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला