


समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली, महाशिवरात्रि और रमजान समेत त्यौहारों तक खास सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। साथ ही आदेश दिए हैं कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम योगी के आदेश के बाद प्रदेशभर में पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई है।
मुख्यमंत्री ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिए हैं। कहा कि ब्रज क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में होलिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। किसी भी तरह से अराजक तत्वों को माहौल बिगाड़ने का मौका न दिया जाए।
ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार
शोभायात्राओं में उपद्रवियों की घुसपैठ को रोका जाए। रंग में भंग डालने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही होली से रमजान तक पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। पुलिस लगातार सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाएगी। साथ ही होली पर निकलने वाली शोभा यात्राओं के रूट और उसमें उपद्रवियों की घुसपैठ पर नजर रखेगी।
ये भी पढ़ें: यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..
Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?
‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
UPBudget2026: सीएम योगी बोले, पहली बार किसी सरकार का 10वां बजट
कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार
देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग
महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन-68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग
