
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : जिले में मतदान जारी है। वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 9 बजे तक सभी 59 विधानसभा सीटों पर कुल 9.10 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

वहीं बुंदेलखंड के बांदा जिले में 8.72 % मतदान हुआ है। हालांकि, बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी हैं। मतदाताओं में महिलाएं और पुरुषों के साथ-साथ नए वोटर भी वोटिंग के लिए आ रहे हैं।

यूपी की 59 सीटों पर चल रहा है मतदान
बताते चलें कि आज 23 फरवरी को चौथे चरण के चुनाव में यूपी के 9 जिलों में कुल 59 सीटों पर मतदान चल रहा है।

इन जिलों में राजधानी लखनऊ, सीतापुर, बांदा, उन्नाव और रायबरेली के अलावा पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर शामिल हैं। यूपी प्रदेश में 624 प्रत्याशी चुनाव में हैं।

इनकी किस्मत का फैसला 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता के हाथों में हैं। इनमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 98 लाख 86 हजार 286 महिला मतदाता भी हैं। इसी तरह 972 थर्ड जेंडर मतदाता भी मैदान में हैं।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : पीली साड़ी वाली अफसर रीना द्विवेदी का नया अवतार, देखिए फोटोज..