Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी..

will-rss-find-way-out-of-bjps-turmoil-up

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रदेश संगठन की चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया के लिए पार्टी नेतृत्व ने 7 सदस्यीय चुनाव समिति भी घोषित की है। इस समिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। साथ ही 6 अन्य सह चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। सभी की नियुक्ति में जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है।

कानपुर-बुंदेलखंड से फतेहपुर की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय

पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण की ओर से सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति का एक पत्र जारी हुआ है। इसके अनुसार इनमें अवध क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, कानपुर-बुंदेलखंड से फतेहपुर की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय,

पश्चिम से हरीश कुमार सिंह, मैनपुरी से अनिल चौधरी शामिल

पश्चिम से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश कुमार सिंह, बृज क्षेत्र से मैनपुरी के जिला प्रभारी अनिल चौधरी तथा गोरक्ष क्षेत्र से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र तिवारी को शामिल किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 30 अक्तूबर को पार्टी की सक्रिय सदस्यता का

यूपी उपचुनाव : मुख्यमंत्री योगी ने प्रभारी मंत्रियों को दिया जीत का यह मंत्र..

अभियान पूरा होगा। इसके साथ ही प्रदेश में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मंडल और जिला संगठन के पदाधिकारियों का चुना जाएगा।

जिले के बाद प्रदेश स्तर का चुनाव होने की संभावना

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। माना जा रहा है कि प्रदेशस्तरीय संगठन के चुनाव के बाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पूरा करेगी। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दिसंबर तक सभी मंडल और जिला संगठन का चुनाव पूरा कर लिया जाएगा। जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : यूपी उप चुनाव : भाजपा की दिल्ली में आज हाईलेवल मीटिंग, टिकटों पर लगेगी मुहर!