
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सोशल मीडिया पर मतदाओं की जांच की सपा मुखिया की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। 7 पुलिस कर्मियों की पहचान के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सपा मुखिया अखिलेश यादव की शिकायत पर चुनाव आयोग के निर्देशों पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में 3 और कानपुर और मुजफ्फरनगर 2-2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष और सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर सुबह से कुछ समुदायों को मतदान से रोकने के
UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..
कथित वीडियो वायरल हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा इसकी शिकायत आयोग की गई थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इसमें एक पुलिस कर्मी मतदाता की पर्ची फाड़ता दिखाई दे रहा है। कई और वीडियो भी वायरल हुए थे। आयोग से कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लिया है।
ये भी पढ़ें : यूपी में आज 9 सीटों पर चुनाव जारी, गाजियाबाद में सबसे ज्यादा तो सीसामऊ-खैर में कम प्रत्याशी
