Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

UP ByElection : मैनपुरी से डिंपल यादव सपा की उम्मीदवार

UP ByElection 2022 : Dimple Yadav SP candidate from Mainpuri

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Mainpuri ByElection 2022 : मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अब तय हो गया है कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अपने ससुर मुलायम सिंह यादव की विरासत को संभालेंगी। हाल ही में मुलायम सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब वहां उप चुनाव हो रहा है।

तमाम कयासों पर लगा विराम

सपा ने गुरुवार को डिंपल यादव के नाम की घोषण करते हुए तमाम कयासों पर विराम लगा दिया। इससे पहले कई नेताओं के नाम चल रहे थे कि शायद सपा उनपर दांव लगा सकती है। बताते चलें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है। वहां अब उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। डिपंल यादव इससे पहले कन्नौज की सांसद रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव का संचालन खुद अखिलेश यादव द्वारा किया जाएगा। मैनपुरी मुलायस सिंह यादव की परंपरागत सीट रही है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : उप चुनाव की बड़ी खबर, मैदान में नहीं उतरेगी कांग्रेस

ये भी पढ़ें : जीजा ने साली की अश्लील Photos की वायरल, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी