Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी उपचुनाव : मुख्यमंत्री योगी ने प्रभारी मंत्रियों को दिया जीत का यह मंत्र..

CMYogi and Bhupendra Chaudhry by-election in Lucknow
सदस्यता नवीनीकरण में सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी में होने वाले 9 सीटों के उप चुनावों को लेकर संगठन पदाधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजदू रहे। प्रभारी मंत्रियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया गया। उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने सक्रिय सदस्यता नवीनीकरण में सीएम योगी के साथ औपचारिकताएं पूरी कराईं।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, पार्टी की तैयारियां पूरी

बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी सीटें जीतेंगे। इसके लिए रणनीति के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी। यह भी कहा कि पार्टी का कोई भी नेता अपनी निर्धारित जिम्मेदारी में कोई कमी न छोड़े।

CMYogi and Bhupendra Chaudhry by-election in Lucknow

5 सीटें सपा के पास और 5 थीं NDA के पास

सीएम योगी ने कहा कि यह उप चुनाव सिर्फ चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के भरोसे की जीत भी होगी। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रबंधन को मजबूती से संभालने को कहा। सीएम ने कहा कि उपचुनाव में हर सीट खास है।

ये भी पढ़ें : BJP सांसद कंगना का फिर किसानों पर विवादित बयान, राहुल गांधी हमलावर-भाजपा ने झाड़ा पल्ला

प्रभारी मंत्री और पदाधिकारी उन जिलों में ज्यादा समय बिताएं, जहां चुनावों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी सभी 9 सीटों पर चुनाव की पूरी तैयारी कर चुकी है।

5 सीटें सपा के पास और 5 थीं NDA के पास

बताते चलें कि जिन 10 सीटों पर उप चुनाव होना है, उनमें से 5 सीटें 2022 के चुनाव में सपा ने जीती थीं। बाकी 5 पर एनडीए गठबंधन जीता था। इसमें भी भाजपा के खाते में सिर्फ 3 सीटे थीं। 1 सीट आरएलडी और 1 निषाद पार्टी के खाते में थी। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से भी सपा जीती थी। मिल्कीपुर पर अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है। आज की बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री रामकेश निषाद तथा अन्य प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : #बहराइच हिंसा : CMYogi पर अखिलेश यादव का हमला-आरोपियों पर लगेगी रासुका