
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 100 विधायक लाओ..CM बन जाओ.., अखिलेश यादव ने यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को यह ऑफर दिया है। अखिलेश यादव के ‘100 विधायक लाओ..CM बन जाओ’ के ऑफर यूपी की राजनीति में हलचल मच गई है। उधर, सीएम योगी विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले ही सपा मुखिया ने दोनों डिप्टी सीएम को 100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ का ऑफर दे डाला।
UP में मची पाॅलिटिकल हलचल
अखिलेश यादव के इस बयान से यूपी की पाॅलिटिक्स में तेज हलचल मची है। मुख्यमंत्री योगी चार दिन के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। हालांकि, सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान बेहद सुर्खियों में आ गया है। लखनऊ में प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने यह बयान दिया है।
कहा-ऑफर सिर्फ चार ही दिन
अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी डिप्टी सीएम जो 100 विधायक लाएगा, विपक्ष उसे पूरा समर्थन देगा। उसे मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा।अखिलेश यादव ने आगे कहा कि दोनों ही उप मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं। बस सही मौके के इंतजार में हैं। अब जो पहले 100 विधायक लाएगा वह मौका पाएगा। सपा मुखिया ने कहा कि यह ऑफर सिर्फ चार दिन के लिए ही है।
शंकराचार्य पर FIR से नाराज
अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की FIR पर भी नाराजगी जताई। कहा कि हमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य को पहले ही जेल भेज देना चाहिए। एक समय उन पर दर्ज मुकदमा वापस लिया था। सपा मुखिया ने कहा कि विचारों को लेकर झगड़े हो जाते हैं।
लेकिन आप इस स्तर तक चले जाएंगे, ऐसे आरोप लगवाएंगे। यह भी कहा कि इसीलिए मैं कह रहा हूं कि अब यह सरकार बचने वाली नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने किस आधार पर सुरक्षा हटाई। कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ भी क्या किया? उनकी SPG हटाई और घर भी छीन लिया। बटूक पूजा करने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर तंज कसा। कहा कि जब शंकराचार्य धरने पर बैठे थे तब कहां थे?
ये भी पढ़ें: यूपी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
यूपी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
