
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका हुआ है। यूपी के फर्रुखाबाद में हुआ धमाका काफी भीषण था। धमाके से घर के बेसमेंट की छत उड़ गई। धमाके से घर के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं। हालांकि, धमाका कैसे हुआ, इसका पता नहीं चला है। पूर्व विधायक के दो बेटों समेत छह लोग घायल हो गए हैं।
तेज धमाके से धर्राया पूरा इलाका-लोगों में दहशत

बताते चलें कि यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में विजय सिंह बनारस जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक विजय सिंह के
ये भी पढ़ें: कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप
फर्रुखाबाद में नाला मछरट्टा स्थित आवास पर मंगलवार देर शाम धमाका हुआ। उनके दोनों बेटे अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह विक्की सहित 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
छत उड़ी, चौथी मंजिल तक दरवाजे-खिड़कियां टूटीं

बताते हैं कि विस्फोट इतना तेज था कि घर की चौथी मंजिल की रेलिंग, खिड़की और दरवाजे तक टूट गए। बेसमेंट की छत उड़ गई। इतना ही नहीं आसपास की दुकानें और मकान भी हिल गए।
ये भी पढ़ें: एक था मुख्तार… भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी सुपुर्दे खाक
बताया जा रहा है कि पूर्व सपा विधायक के बेटे अभिषेक व अविनाश और उनकी पूर्व पालिका अध्यक्ष पत्नी दमयंती सिंह के अलावा गांव नूरपुर के प्रधान भैयालाल चौहान समेत कुछ लोग घर में थे। इसी दौरान बेसमेंट में तेज धमाका हुआ। घर में चीख-पुकार मच गई।
छह घायलों में एक की हालत बताई जा रही है गंभीर

आसपास के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। घायल सिक्की, विक्की, भैया लाल, ईशू चौरसिया व रामवीर को साहबगंज चौराहा स्थित नर्सिंग लेकर पहुंचा गया। राशू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें: यूपी में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घरों पर छापे-मंत्री नाराज
भैयालाल को कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही डीएम आशुतोष द्विवेदी, एसपी आरती सिंह मौके पर पहुंचे। पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह का कहना है कि घटना के समय वह घर में पूजा कर रही थीं।
बनारस जेल में उम्रकैद काट रहे पूर्व विधायक
उन्होंने विस्फोट में किसी की साजिश की बात कही है। वहीं एसपी आरती सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि पूर्व उर्जामंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 9 फरवरी 1997 की रात गोली मारकर हत्या हो गई थी। इस मामले में विजय सिंह को दोषी करार देते हुए अदालत ने 27 मई 2017 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तब से पूर्व विधायक बनारस जेल में बंद हैं।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी
