Tuesday, May 21सही समय पर सच्ची खबर...

Unnao News : गंगा के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौत

Unnao News Tractor overturned after breaking railing of Ganga bridge, driver dies after being crushedसमरनीति न्यूज, उन्नाव : आज सुबह हुए हादसे में बांगरमऊ से बिल्हौर जाने वाले रास्ते पर गंगा पुल की रेलिंग तोड़कर एक ट्रैक्टर नीचे जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। बताते हैं कि बांगरमऊ मंडी में तरबूज बेचकर वापस लौट रहा था। इसी बीच रेलिंग तोड़कर करीब 50 फीट नीचे ट्रैक्टर लेकर जा गिरा।

तरबूज बेचकर घर लौट रहा था युवक

आसपास के लोग भागकर नीचे पहुंचे और चालक को बचाने का प्रयास किया। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। चालक बिल्हौर के मकनपुर के गांव गुरधरा का रहने वाला अनिल था। मंडी में तरबूज बेचने के बाद सुबह करीब 9 बजे वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें : UP : महिला दरोगा से दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, एएसपी बोले-खुलासे के करीब पुलिस