Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा में हाईटेंशन करंट से दो लाइन मैन झुलसे, दोनों भर्ती

Two line men burnt current in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे दो लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम तिंदवारी थाना क्षेत्र का है।

दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव के अशोक (30) और अमरइया के सुखबीर (28) तिंदवारी सब स्टेशन में संविदा लाइनमैन हैं।बताते हैं कि आज बुधवार दोपहर परसौड़ा गांव में

इंजीनियर्स का कैंडल मार्च, बांदा के जेई की MP में संदिग्ध हालात में मौत का मामला

खंभे पर चढ़कर दोनों लोग फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी हाईटेशन करंट की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। दोनों नीचे आ गिरे। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में भीषण हादसा, पति समेत दो की मौत-पत्नी कानपुर रेफर