
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार चोर को जेल भेज रही है। चोर ने लगभग 10 लाख रुपए से ज्यादा के मोबाइल-नगदी चोरी की थी। पुलिस दो घटनाओं का खुलासा किया है।
SP के सख्त निर्देशों के बाद हरकत में कोतवाली पुलिस

कालूकुआं के साथ ही बिजलीखेड़ा में भी चोरी की घटना
एसपी पलाश बंसल की सख्ती के बाद चौकी पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक ने दी। बताते चलें कि 5/6 मार्च की रात चोर ने कालूकुआ में एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना की थी।
ये भी पढ़ें: बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड
चोर संतोष विश्वकर्मा की मोबाइल दुकान से 10 लाख के मोबाइल, ईयरबड और लगभग 20 हजार की नगदी ले गया था।

चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

बताते हैं कि उसके कब्जे से लगभग 10 लाख के 31 मोबाइल फोन, ईयरबड, चेक और करीब 20 हजार की नगदी बरामद की है।

चोरी की यह घटना कालूकुआं के ज्योतिनगर व बिजलीखेड़ा में हुई थीं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़ें: बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड
चोरी की दूसरी घटना बिजलीखेड़ा में दिनेश प्रजापति की लोहे-सरिया की दुकान में हुई थी। पकड़े गए चोर की पहचान राजू उर्फ पिट्टू/पिट्टी निवासी चांदी पट्टी थाना अजयगढ़ जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि चोर को जेल भेजा जा रहा है।
संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें: Breaking: बांदा शहर में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी-CCTV में दिखा चोर
Breaking: बांदा शहर में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी-CCTV में दिखा चोर
बांदा में यमुना नदी पुल पर हादसा, डंपरों की भीषण टक्कर-दोनों चालक..
बांदा: परिवार में मारपीट कर भागा युवक ट्रेन से कटा-छानबीन शुरू
