
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में राजेश कुमार मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव बना दिया गया है।
अयोध्या के सिटी मजिस्ट्रेट बने संजीव उपाध्याय
इसी तरह संजीव कुमार उपाध्याय को अयोध्या का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। गाजीपुर के उप जिलाधिकारी राजेश चंद्र को मैनपुरी का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में 18 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी-हड़कंप
बृजपाल सिंह को एडीएम (न्यायिक) लखीमपुर खीरी बनाया गया है। इसी तरह अर्चना अग्निहोत्री को मऊ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार
बड़ी खबर: यूपी में 18 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी-हड़कंप
कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार
कानपुर में कारोबारी के बेटे का कुकर्म, छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 1 लाख
