Wednesday, February 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शर्मनाक घटना, होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

Teenage girl gang-raped in hotel in attarra Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक होटल में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोपियों ने होटल में दरिंदगी की। इसके बाद लड़की को बदहवास हाल में सड़क पर छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी नाबालिग है। सीओ अतर्रा प्रवीण सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

ये हैं पकड़े गए तीनों आरोपी

जांच में पता चला है कि एक आरोपी को पीड़िता पहले से जानती थी। आरोपियों की पहचान गिरवां के सहेवा गांव निवासी महेश कुशवाहा (18), शक्ति सिंह (19) और एक 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है।

इस तरह से की गई वारदात

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम अतर्रा की एक किशोरी अपनी सहेली के साथ बाजार गई थी। वहां सहेली दुकान के भीतर गई तो किशोरी बाहर ठेले के पास खड़ी हो गई। बताते हैं कि तभी बाइक सवार तीनों आरोपी वहां पहुंचे।

ये भी पढ़ें: बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..

तीनों ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाया। फिर अर्द्धबेहोशी की हालत में उसे होटल ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट भी की।

बदहवास हाल में छोड़ा

बाद में पीड़िता को बदहवास हाल में केन नहर पुल के पास सड़क पर छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई कर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा।

आरोपियों में नाबालिग भी

तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा लिखा है। सीओ अतर्रा प्रवीण सिंह का कहना है कि तीनों में एक आरोपी नाबालिग है।

पुलिस ने कही यह बात

सीओ ने कहा है कि जांच में सामने आया है कि पीड़ित किशोरी एक आरोपी से परिचित है। आरोपियों की पहचान गिरवां के सहेवा गांव निवासी महेश कुशवाहा (18), शक्ति सिंह (19) और एक 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में ट्रेन के आगे कूदा जरैली कोठी का छात्र-प्रेम प्रंसग की चर्चा

बांदा में ट्रेन के आगे कूदा जरैली कोठी का छात्र-प्रेम प्रंसग की चर्चा

बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..

बांदा शहर में दर्दनाक घटना-मनरेगा जेई ने लगाई फांसी, किरन कालेज के पास..

बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घटना