यूपी सरकार का होली गिफ्ट, राज्यकर्मचारियों को फरवरी में ही वेतन
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को होली गिफ्ट दिया है। सरकार ने राज्य कर्मचारियों को फरवरी का वेतन फरवरी में जारी करने का फैसला लिया है। इससे लाखों कर्मचारियों को समय से वेतन मिल सकेगा। बताते चलें कि अबकी बार मार्च से प्रथम सप्ताह में होली और फिर ईद का त्यौहार है।
होली अवकाश के कारण फैसला
शासन ने निर्देश दिए हैं कि फरवरी 2026 का वेतन तथा पेंशन/पारिवारिक पेंशन 28 फरवरी 2026 को ही वितरित की जाए। ताकि कर्मचारियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
ये भी पढ़ें: यूपी में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घरों पर छापे-मंत्री नाराज
दरअसल, 1 मार्च 2026 को सामान्य अवकाश तथा 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का सार्वजनिक अवकाश है। इस कारण वेतन भुगतान की नियमित तिथि प्रभावित हो रही थी।
इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने यह फैसला लिया है। राज्य कर्मचारियों को सरकार के इस फैसले के ...
