पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार चोर को जेल भेज रही है। चोर ने लगभग 10 लाख रुपए से ज्यादा के मोबाइल-नगदी चोरी की थी। पुलिस दो घटनाओं का खुलासा किया है।
SP के सख्त निर्देशों के बाद हरकत में कोतवाली पुलिस
कालूकुआं के साथ ही बिजलीखेड़ा में भी चोरी की घटना
एसपी पलाश बंसल की सख्ती के बाद चौकी पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक ने दी। बताते चलें कि 5/6 मार्च की रात चोर ने कालूकुआ में एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना की थी।
ये भी पढ़ें: बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड
चोर संतोष विश्वकर्मा की मोबाइल दुकान से 10 लाख के मोबाइल, ईयरबड और लगभग 20 हजार की नगदी ले गया था।
...
