Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Youth Shahid dies after being hit by train in Banda

बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक शाहिद की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक शाहिद की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर शाहिद (40) की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब वह खेतों की रखवाली के लिए जा रहे थे। बताते हैं कि आसपास पानी भरा होने के कारण वह रेलवे पटरी पर होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान माल गाड़ी आ गई। उसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। अतर्रा थाना क्षेत्र के जरुआ चौकी के रहने वाले शाहिद अली (40) के पास मिले मोबाइल फोन से उनकी पहचान हो सकी। परिजनों को सूचना दी गई। उनके चचेरे भाई जाहिद अली ने बताया कि वह किसानी करते थे। उनके पास खुद की जमीन नहीं थी, लेकिन बटाई पर खेत ले रखे थे। मृतक अपने परिवार में एक बेटा और चार बेटियां छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप  https://samarneetinews.com/student-hanged-herself-in-banda-young-man-con...