बांदा में ‘यादवजी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है। यादव महासभा ने 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म पर आपत्ति जताई है। यादवजी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा है।
फिल्म पर रोक लगाने की मांग
बताते चलें कि यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। मामले में यादव महासभा का आरोप है कि फिल्म में समस्त यादव समाज का अपमान करने का प्रयास हुआ है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR
इससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के लोगों ने मांग की है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाया जाए। साथ ही फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेत्री प्रगति तिवारी व अभिनेता विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो।
सड़कों पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
पदाधिकारिय...
