यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने कार्यकाल का 10वां बजट-2026 पेश किया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। विधानसभा में सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। आज पेश हुए 9.13 लाख करोड़ के इस बजट में छात्राओं को स्कूटी समेत नई योजनाओं की भरमार है।
चुनावी साल में सरकार ने की तोहफों की बौछार
यह बजट पिछले वर्षों की तुलना में 1 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। आज के बजट में चुनावी साल की छाप भी साफ दिखाई दी है। बजट में तोहफों की भी घोषणा की गई है।
यूथ पर फोकस, छात्राओं को स्कूटी-छात्रों को टैबलेट
आज पेश हुए यूपी बजट 2026 में सरकार ने राज्य की मेधावी छात्राओं के लिए बड़ा गिफ्ट देने की घोषणा की है। सरकार इन छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटी देगी। इसके लिए 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
बेटीयों ...
