Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: To save the life of an old man who jumped into the river to save a goat in Banda

बकरी को बचाने नदी में कूदा वृद्ध, खुद की जान के पड़े लाले, पढ़िए पूरी खबर..

बकरी को बचाने नदी में कूदा वृद्ध, खुद की जान के पड़े लाले, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नदी में गिरी बकरी को बचाने के चक्कर में एक वृद्ध को खुद की जान के लाले पड़ गए। दरअसल, बकरी को बचाने के लिए वृद्ध ने नदी में छलांग लगा दी। बकरी का तो पता नहीं, लेकिन खुद वृद्ध पानी में घिर गया। गहराई में जाने के कारण डूबने लगा। अच्छी बात यह रही कि आसपास के चरवाहों ने उसे डूबने से बचाया और बाहर निकाला। भूरागढ़ के पास की घटना जानकारी के अनुसार मटौंध क्षेत्र के शहर से सटे भूरागढ़ के रहने वाले मोहनलाल यादव (62) आज दोपहर में केन नदी किनारे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी एक बकरी नदी में लुड़कर बह गई। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 8 गिरफ्तार-पीड़िता कौन? पता लगा रही पुलिस.. बकरी को बचाने के लिए बिना देर किए मोहनलाल ने नदी में छलांग लगा दी। बकरी तो निकल गई, लेकिन मोहनलाल गहरे पानी में जा पहुंचे। वह पानी में डूबने लगे।...