प्यार में बदली पहचान, संभल में मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से रचाई शादी
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में एक लवस्टोरी में मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के प्यार में पहचान बदल शादी रचा ली। युवती समरीन पूरी तरह से प्रेमी अंकित के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। युवती के बयान बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने दर्ज हुए। बताते हैं कि वहां युवती ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।
एक ही स्कूल में पढ़े, 4 साल से थी लवस्टोरी
इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। युवक के परिवार ने उसे बहू के रूप में स्वीकारते हुए आशार्वाद दिया। दरअसल, यह पूरा मामला मामला संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव नवाडा का है। गांव के अंकित और युवती समरीन के बीच बीते चार साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते रहे हैं।
विरोध के बावजूद प्रेमी के लिए अड़ी युवती
26 जनवरी को समरीन अपनी मर्जी से अंकित के घर पहुंची और शादी कर साथ रहने की बात कही...
