बांदा में भाऊराव देवरस सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाफल वितरित
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गांधी नगर में भाऊराव देवरस सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक डा. शिव प्रकाश सिंह ने की। मुख्य अतिथि मैयादीन सोनी विशिष्ट अतिथि हर्ष श्रीवास्तव, विजयराज कोषाध्यक्ष रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दीप प्रज्जवलित कर हुआ शुभारंभ
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम ने अतिथियों को बैच अलंकरण कर सम्मानित किया। विद्यालय की कुल 141 छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित हुईं। सभी छात्राएं उत्तीर्ण रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि सपने वो नहीं होते जो सोते हुए देखे जाए।
ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन
सपने वो होते है जो जागते हुए देखे जाएं। समस्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छ...
