सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी रामचेत मोची की दुकान पर रुके। राहुल गांधी ने रामचेत मोची की दुकान पर रुककर उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने रामचेत मोची के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी दुकान पर करीब 7 मिनट रुके। उनके बेटे और परिवार से मिले।
सुल्तानपुर कोर्ट में दर्ज कराए बयान
दरअसल, राहुल गांधी आज सुल्तानपुर में कोर्ट में बयान दर्ज कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अयोध्या-प्रयागराज हाइवे के गुप्तारगंज स्थित रामचेत मोची की दुकान पर रुके। उन्होंने रामचेत के परिवार से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें: बड़प्पन : राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के बचाव में किया ट्वीट, पढ़ें पूरी खबर..
उनके बेटे का हालचाल जाना। फिर लखनऊ रवाना हो गए। राहुल जब रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे तो उनके बेटे राघव मिले। उन्होंने राघव की बेटी श्रद्धा को भी गोद में ...
