ईद मुबारक! लखनऊ में दिखा चांद, आज मनाई जा रही ईद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ईद मुबारक! लखनऊ में चांद दिखाई देने के बाद ईद का त्यौहार खुशनुमा माहौल में आज मनाया जा रहा है। रमजान के 30वें दिन चांद दिखाई दिया। इसी के बीच खुशियों के साथ ईद मनाई जा रही है। सभी मस्जिदों में नमाज की तैयारी हो चुकी है। लोगों से यह अपील की गई है कि वह नियमों का पालन करें। साथ ही सड़कों पर नमाज न पढ़ें।
शहरों में ईद को लेकर खुशी का माहौल
बताते चलें कि रमजान का तीसवां रोजा शुक्रवार को पूरा हुआ। शहरों में ईद को लेकर खुशी का माहौल है। राजधानी लखनऊ में ऐशबाग स्थित ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज अदा कराएंगे। फिर 10:15 बजे सामूहिक दुआ की जाएगी।
लखनऊ के बाजारों में दिखी खास रौनक
ईद को लेकर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक दिखाई दी। अमीनाबाद, चौक, नक्खास और हजरतगंज जैसे क्षेत्रों में देर रात तक ईद की खरीददारी चली।
ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में इन ज...
