Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Mahendra

इलाहाबाद पुलिस ने मार गिराया चित्रकूट का इनामी बदमाश महेंद्र पासी उर्फ धोनी

इलाहाबाद पुलिस ने मार गिराया चित्रकूट का इनामी बदमाश महेंद्र पासी उर्फ धोनी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः जिले की फूलपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में यूपी और एमपी के लोगों में दहशत का पर्याय बने गोप्पा गैंग के शातिर इनामी बदमाश महेंद्र पासी उर्फ धोनी को मार गिराया। मारा गया बदमाश चित्रकूट जिले के मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल था और उसपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 हजार तथा मध्यप्रदेश पुलिस ने 30 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। यह मुठभेड़ बीती देर रात इलाहाबाद के फूलपुर इलाके में इफ्को गेट के पास हुई। बताते हैं कि फूलपुर के इंस्पेक्टर संजय राय हमराही बल के साथ गश्त पर थे। बाइक से वहां से गुजरे दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने टोका तो उन्होंने भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। इससे बदमाशों की गोली से इंस्पेक्टर राय और एक सिपाही घायल भी हुआ और एक बदमाश मारा गया। उसकी पहचान महेंद्र पासी के रूप म...