पहले प्रेमी ने की सुसाइड, 3 दिन बाद प्रेमिका ने भी..सुसाइड नोट..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में प्रेमी-प्रेमिका के सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के सुसाइड करने के तीसरे दिन प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवती की शादी बहन के देवर से तय हो गई थी। परिजनों का कहना है कि सुसाइड करने वाली युवती की शादी तय हो गई थी। आरोप लगाया कि प्रेमी के सुसाइड के बाद से उसके परिजन युवती को फोन कर रहे थे। परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। मामला बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र का है।
सुसाइड नोट-मोबाइल जांच रही पुलिस
एक सुसाइड नोट मिलने की भी बात सामने आई है। बताते हैं कि चार पेज का सुसाइड नोट पुलिस ने कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना के एक गांव में 18 वर्षीय युवती ने घर में सुसाइड कर ली। खेत से घर लौटी मां ने देखा तो शोर मच गया।
ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती ...
