यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर काफी चर्चाएं हैं। गुरुवार को यूपी सरकार ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी पर स्थिति स्पष्ट की। यूपी सरकार ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल या ईंधन की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोग भ्रामक संदेश फैला रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के हिसाब से पेट्रोल-डीजल लें।
यूपी में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल
जानकारी के अनुसार, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल के हालात सामान्य हैं। कहीं भी संकट जैसी स्थिति बिल्कुल नहीं है। इसलिए लोग परेशान बिल्कुल न हों।
ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत
उधर, प्रदेश सरकार ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। घबराहट में अतिरिक्त पेट्रोल, डीजल की खरीदारी न करें। स...
