बांदा में डाॅक्टर की दुल्हन प्रेमी संग फरार, तीन के खिलाफ एफआईआर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एक डाॅक्टर की दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। शादी को मुश्किल से एक माह हुआ था। दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने से हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि डाॅक्टर की नई नवेली दुल्हन जाते-जाते घर से जेवर-नकदी भी ले गई। हैरान-परेशान डाॅक्टर ने 3 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक दुल्हन का पूर्व प्रेमी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
19 फरवरी को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, कालिंजर के एक पशु चिकित्सक की शादी बीती 19 फरवरी को शादी हुई थी। उनकी शादी पास में नरैनी क्षेत्र में गांव की एक युवती से हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद घर में हंसी-खुशी का माहौल था।
22 मार्च को पत्नी फरार
इसी बीच अचानक 22 मार्च की रात चिकित्सक की पत्नी अपनी प्रेमी संग गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला। डाॅक्टर का कहना है कि पति जाते समय घर से जेबर और नगदी...
