Sunday, December 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: death due to cooler current in Banda’s Rajputnagar

बांदा के राजपूतनगर में हादसा, कूलर के करंट से अनहोनी..

बांदा के राजपूतनगर में हादसा, कूलर के करंट से अनहोनी..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के राजपूतनगर में आज एक हादसा हो गया। कूलर के करंट से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। जब तक परिवार के लोगों ने उसे बचाया। हालत बिगड़ चुकी थी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मूलचंद्र (50) आज अपने घर में कामकाज कर रहे थे। घर में कूलर चल रहा था। उन्होंने जैसे ही कूलर पर हाथ रखा। वह करंट से चिपक गए। घरवालों ने आनन-फानन प्लग हटाकर उसे करंट से अलग किया। बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में साढ़ू के घर गए व्यक्ति का शव मिला, हत्या.. ये भी पढ़ें : जानलेवा गर्मी : बांदा में लू से दो लोगों की मौत  ...