बांदा में बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जमीन का बैनामा दाखिल-खारिज करने के विवाद में तिंदवारी की बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार आदि पर मुकदमा हुआ है। पूरा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम जौहरपुर से संबंधित है। वहां के रामजीत सिंह ने कोर्ट के आदेश पर फर्जीवाड़ा और जमीन हड़पने का आरोप लगा तिंदवारी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा कराया है।
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
प्रार्थी का आरोप है कि पहले से बिक चुकी जमीन का दोबारा बैनामा कराकर गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराया गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले को RPF ने पकड़ा
उधर, दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख दीप शिखा सिंह ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है।
ब्लाक प्रमुख ने बताया आधारहीन
उनका कहना है कि जमीन वर्ष 2023-24 में वैध तरीके से खरीदी गई। कहा कि दाखिल-खारिज प्रक्रिया के...
