Breaking: बांदा शहर में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी-CCTV में दिखा चोर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में कालूकुआं इलाके में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी हो गई है। बांदा शहर के व्यस्तम इलाके में एक कालूकुआं में चोरी से पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई है। शहर की इस दुकान के सीसीटीवी में चोर घटना करता साफ दिखाई दे रहा है। शहर के कालूकुआं पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर घटना हुई है।
दुकान खोलने पहुंचे तो पता चला
दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान से चोर ने मोबाइल और ईयर बड चोरी हुए हैं। दुकानदार ने लिखित रूप से पुलिस को सूचना दे दी है।चोरी की जानकारी दुकानदार संतोष विश्वकर्मा को सुबह उस समय हुई जब वह लगभग साढ़े 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे। वह दंग रह गए।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है चोर
दुकान का शटर खुला था। अंदर जाकर देखा तो कई मोबाइल और ईयरबड गायब थे। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना कालूकुआं चौकी पर लिखित रूप से दी है। दुकानदार शहर के ज्योतिनगर के रहने ...
