बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पति-पत्नी के विवाद में एक की जान चली गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह ने बड़ा रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि तंग आकर पति ने फांसी लगा ली। पति के फांसी लगाने की यह घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव की है। पति की मौत के बाद परिवार में रोना-पीटना मचा है।
बाहर रहकर काम करते थे सुरेश
जानकारी के अनुसार, निवाइच गांव के सुरेश प्रजापति (28) ने घर में फांसी लगा ली। पत्नी उमा ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद बाकी लोगों को पता चला और मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित..
मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा बाहर रहकर काम करता था। होली पर घर आया था। बताया कि घरेलू किसी बात पर पत्नी उमा से विवाद हुआ। इसी बीच उसने जान दे दी।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौ...
